Friday 1 September 2017

मुस्लिम देश में नोटों पर छपी है गणेश भगवान की तस्वीर...

भारत के नोटों पर भले ही किसी भी भगवान की फोटो नहीं है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां कि करेंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर छपी हुई है।आपको जानकर हैरानी होगी कि ये देश दुनिया में सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया है। आइए जानते हैंं आखिर क्यों विराजमान है, वहां की नोट पर गणपति।87.5% आबादी इस्लाम धर्म को मानती है
एशिया के देश इंडोनेशिया के 20000 के नोट पर गणेश जी की तस्वीर बनी हुई है। की 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है और वहां केवल 3 फीसदी हिन्दू आबादी है। इसके बावजूद वहां ऐसा है और इसके अलग-अलग कारण बताये जाते हैं।
बीस हजार के नोट पर ही क्यों
कहते हैं कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने बहुत विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया। लोगों का मानना है कि इसी कारण अब वहां की अर्थवयवस्था मजबूत है। बहुत लोगों का मानना है कि इंडोनेशिया में भगवान गणेश को शिक्षा का प्रतीक माना जाता है और इसीलिए वहां के नोट पर उन्हें खास जगह दी गई है।
इसके पीछे ये कारण भी हो सकते हैं
आपको जानकर हैरान होगी कि इस देश में गणेश ही नहीं बल्कि इंडोनेशियन आर्मी का मैस्कॉट हनुमान जी हैं और वहां के एक फ़ेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर अर्जुन और श्री कृष्ण की मूर्ति लगी हुई है। आप तस्वीरों में कृष्ण और अर्जुन को देख सकते हैं साथ ही घटोत्कच की प्रतिमा भी स्थापित है। इंडोनेशिया जैसे देश में हिन्दुस्तान की संस्कृति की छाप देखना और मिलना हम सबके लिए गर्व की बात है।

No comments:

Post a Comment