Monday 12 June 2017

 मंडप में दूल्हे को गुटखा खाना महंगा पड़ गया ... नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया .. पंचायत हुई और बरात को बैरंग लौटना पड़ा ...

लालगंज थाना क्षेत्र के गांव लनछपरा से राजन की बरात शनिवार को दामोदरपुर गांव आई थी। शादी के मंडप में पहुंचने के बाद दूल्हे ने गुटखा खाना शुरू कर दिया। दुल्हन की सहेलियां जब दूल्हे की आरती उतारने पहुंची तो उसके मुंह में गुटखा देख नाराज हो गईं। उनसे से एक सहेली ने कहा- जीजू एक दिन तो गुटखा न खाते। इस बात पर दूल्हा भड़क गया और उन्हें बुरा-भला कहकर भगा दिया। सहेलियों ने पूरी बात दुल्हन को बताई। दुल्हन ने तत्काल शादी से इनकार कर दिया। 
घरवालों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिद्द पर अड़ी रही। उसने कहा- उसे गुटखा खाने वाले आदमी के साथ शादी नहीं करनी। संगीता (दुल्हन) ने कहा, ''ये आदमी जब सरेआम ऐसी हरकत कर सकता है तो कल दारू पीकर मेरी जिंदगी नर्क भी बना सकता है। मैं गुटखाबाज से शादी नहीं कर सकती। जब सबकुछ सामने देख रही हूं, तो जिंदगी बर्बाद नहीं कर सकती।''
कन्या पक्ष ने खर्च की रकम वापसी के लिए दूल्हे को बंधक बना लिया। दूल्हा रात में किसी तरह मंडप से भाग गया। एक-एक करके बराती भी खिसक गए। रविवार दिन में मामला थाने पहुंचा जहां दोनों पक्षों की बातचीत सुनकर थानाध्यक्ष विजय सिंह व चौकी इंचार्ज जगदीश विश्वकर्मा ने स्थानीय लोगों की पंचायत बुलाई। पंचों ने निर्णय सुनाया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के सामान लौटा दें। दोनों पक्ष इस पर राजी हो गए। इसके बाद बरात रविवार देर रात बैरंग लौट गई।

No comments:

Post a Comment