Saturday 21 January 2017

 BSF जवान तेज बहादुर ने विडियो में साफ कहा था की सरकार हमारे लिए पूरा राशन भेजती हैं। पर हमारे उपर के अधिकारी हमारे उसी राशन को शायद कहीं बेच देते है या उस राशन का क्या होता है उसका उन्हें पता नहीं है। रिपोर्ट है तेज बहादुर के खिलाफ – तेज बहादुर एक सिपाही है जो अपने देश की रक्षा के लिए निरंतर बर्फ में खड़े रहते हैं। पर जैसे ही एक रिपोर्ट सामने आई और कुछ अधिकारीयों ने इस जवान की मेस यानी जहाँ इन जवानो के लिए खाना बनता है उसका निरक्षण किया तो वहां अच्छा और स्वादिष्ट खाना मिला। इतना ही नहीं यहाँ के जवानो के लिए केलौरी के अनुसार खाना दिया जाता है जैसे एक जवान को डेली 3900 कैलोरी की आवश्यकता होती है तो उसी के हिसाब से यहाँ चार्ट बनाया गया है।
 निरक्षणकर्ताओं ने कहा की यहाँ का खाना अच्छी क्वालिटी का था। तेज बहादुर इस निरक्षण के बाद कटगहरे में नजर आ रहे हैं। यहाँ के एक वर्कर के अनुसार जवानो को उनकी पसंद के हिसाब से खाना नहीं मिलता पर उनका स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए हमेशा एक अच्छी क्वालिटी का खाना दिया जाता है।
अमेरिकी जवानो के बराबर मिलता है खाना – यदि यहाँ के खाने और अमेरिकी जवानों के लीये बनने वाले खाने से तुलना की जाए तो यह खाना उन अमेरिकी जवानो के खाने के बराबर नजर आता है। इतना ही नहीं यहाँ के अधिकारी का कहना है हम खाना चार्ट के अनुसार देते है, ऐसे में किसी को पसंद ना आने वाली कोई बात नहीं है। यहाँ हम देश की रक्षा के लिए आये है ना की खाना खाने। यहाँ का खाना उन्हें ताकत देता है, यह बात अलग है की उनको ऐसा खाना पसंद ना हो पर यहाँ ऐसा ही खाना मिलता है।
तेज बहादुर ने की चतुराई – तेज बहादुर ने जो विडियो दिखाया उसमे भी चतुराई नजर आ रही है। विडियो को ध्यान से देखने से इस बात का पता लगता है की तेज बहादुर दिखा दाल रहे हैं, पर उस दिन बना कुछ और ही था। वैसे आपने वो विडियो देख ली होगी तो एक बार दुबारा जरुर देखें आपके सामने असलियत आ जायेगी।

No comments:

Post a Comment