Tuesday 15 November 2016

PM के समर्थन में उतरे पंडे, बिना दक्षिणा लिए करा रहे पिंडदान


दरअसल, गया के विष्णुपद मंदिर के पास फल्गु नदी में लोग अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान करने आते हैं। इस बार नोटबंदी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मंदिर प्रबंधन के लोग और यहां दान करने वाले पंडितों ने भी दरियादिली दिखाई है। बाहर से आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हो इसलिए कैश नहीं रहने पर भी उनका पिंडदान करवा रहे हैं। 
  यहां पिंडदान करने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। माना जाता है कि यहां पिंडदान करने के बाद पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। तमिलनाडु से आई एक महिला ने बताया कि कैश की वजह से परेशानी हो रही थी, लेकिन मंदिर प्रबंधन के लोग हमारी मदद कर रहे हैं। सभी लोग बहुत अच्छे हैं। वहीं, विष्णुपद मन्दिर प्रबंधक कार्यकारिणी के सदस्य बच्चु लाल चौधरी ने बताया कि अभी हजारों लोग पिंडदान करने आते हैं। पैसे नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। इसलिए हमलोग उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं। साथ खाने पीने की चीजों का भी व्यवस्था कर रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment