Monday 24 October 2016

रूस ने बनाई सबसे खतरनाक

 पहाड़ों को चीरने वाली मशीन ...

आज हम आपको रूस की एक ऐसी पावरफुल और शक्तिशाली मशीन के बारें में बताने जा रहे है जिसका नाम एक्सक्वेटर मशीन है, जो पहाड़ो को चीरने का काम करती है। इसका इस्तेमाल कोल माइंस के लिए भी किया जाता है। इस मशीन का निर्माण रूस ने वर्ष 2012 में किया था। और इसकी सफलता को देखते हुये रूस अब इससे भी ज्यादा शक्तिशाली और दैत्याकार मशीनें बनाने में लगी हुई है।

रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है इसलिए इस देश में प्राक्रतिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है। रूस हर प्रकार के खनिज संसाधनों से भरा हुआ है। रूस दुनिया के उपरी छोर के होने की वजह से रूस के आधे से ज्यादा क्षेत्र में बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है। इसलिए भी रूस के इन इलाकों में मशीनों की बहुत ज्यादा जरुरत पड़ती है। इसी कारण को मद्देनजर रखते हुये रूस में पावरफुल मशीनों को निर्माण बहुत तेजी से किया जा रहा है। और रूस के हथियार के मामलों में भी पूरी दुनिया में मशहूर है।

No comments:

Post a Comment