Sunday 26 June 2016

रबर की तरह लचीला है आदित्य

 किसी भी आकार में मरोड़ लेता है शरीर

महाराष्ट्र में इन दिनों एक 13 वर्षीय किशोर की चर्चा हो रही है। आदित्य कुमार जंगम नामक इस किशोर का शरीर रबर की तरह लचीला है।

यही नहीं, वह अपने शरीर को किसी भी तरह से मरोड़ सकता है। यही वजह है कि

 रत्नागिरी जिले के आदित्य को लोग सर्प बालक के रूप में भी जानते हैं।

बताया गया है कि आदित्य अपने शरीर को लचीला बनाने

 पर लंबे समय से काम कर रहा है, ताकि गिनिज बुक ऑफ

 वर्ल्ड रिकॉर्ड में उसका नाम शामिल हो सके।

में कहा गया है कि आदित्य अपने शरीर को कई आकार में 

मोड़ सकता है। यहां तक कि वह अपने शरीर को मोड़कर 

अपने पैरों की मदद से ब्रश भी कर सकता है।

इस बच्चे की अवस्था को हाइपरमोबिलिटी कहते हैं। इस 

अवस्था में लोग अपने शरीर को कई आकार में मोड़ लेते हैं।

 पहले के समय में ये अवस्था ऋषि-मुनि योग के प्रभाव से पाते

 थे।

आदित्य अपने सिर को 160 डिग्री पर घुमा सकता है। वह 

इस कौशल का श्रेय अपने कोच मंगेश कोपकर को देता है।

 कोपकर अपने एकेडमी में 20 से 30 बच्चों को ट्रेनिंग 

देते हैं। लेकिन किसी भी बच्चे का शरीर आदित्य के

 जितना लचीला नहीं है।





No comments:

Post a Comment