Thursday 3 September 2015

दो से अधिक बच्‍चा पैदा करने वाले मुस्लिमों पर दर्ज हो केस और मिले सजा

प्रवीण तोगड़िया का विवादित लेख- दो से अधिक बच्‍चा पैदा करने वाले मुस्लिमों पर दर्ज हो केस और मिले सजा
ज़ी मीडिया ब्‍यूरो
नई दिल्‍ली : विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रणीव तोगड़िया ने अब मुसलमानों को लेकर विवादित लेख लिखा है। तोगडिय़ा का यह विवादित लेख आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर में छपा है। गौर हो कि विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष तोगडिय़ा अपने भड़काऊ और विवादित बयानों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रहे हैं।
तोगड़िया ने लिखा है कि अगर मुसलमान दो से ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, तो उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर केस चलाना चाहिए और सभी तरह की सुविधाओं से वंचित कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा है कि राशन, नौकरी और दूसरे शिक्षा की सुविधाएं भी उनसे छिन ली जानी चाहिए। तोगड़िया ने यह भी लिखा कि जो मुसलमान परिवार नियोजन का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें सरकारी नौकरी न दी जाए। इसके साथ उन्हें राशनकार्ड और शैक्षणिक सुविधाओं से भी वंचित रखा जाना चाहिए।
उन्होंने लिखा है कि अगर दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सजा नहीं मिली, तो भारत जल्द हो मुस्लिम राष्ट्र हो जाएगा।
तोगड़िया के इस लेख की कांग्रेस ने निंदा की है। 

No comments:

Post a Comment