Sunday 19 April 2015

sanskar...june15

 जहां ज्ञान के लिए, अपनी सांस्‍कृतिक विरासत के लिए मरने की चाह थी

हवेनसांग जब भारत आया तो वह नालंदा विश्‍विद्यालय में पुस्‍तकों को देखकर चकित हो गया। उसने कहा,जिस समाज में ज्ञान का ऐसा भंडार हो, वह सदियों तक पूरी मानवता को रोशनी दे सकता है। वह वहां वर्षों रहा। उसने असंख्‍य पुस्‍तकों की हस्‍तलिखित प्रति तैयार की, आचार्यों से ज्ञान हासिल किया और अपने देश लौटने लगा। उस समय बारिश का मौसम था। नदियां उफान पर थीं। हवेनसांग ने अपने साथ ढेर सारी पुस्‍तक अपने देश ले जाने के लिए लाद लिया।
विवि के आचार्य ने हवेनसांग के साथ एक छात्र को लगाया और कहा कि यह हमारे अतिथि हैं। हमारे लिए देवता समान हैं। इन्‍हें सुरक्षित नदी पार करा देना और हां देखना इनकी एक भी पुस्‍तक नष्‍ट न होने पाए। पुस्‍तक हमारी सांस्‍कृतिक धरोहर हैं।
हवेनसांग के साथ वह छात्र चला। नाव पर सवार हुआ। नाव मझधार में पहुंची। नदी उफन रही थी और हवा भी तेज थी। अचानक नाव डगमगाने लगा। नाविक ने कहा, नाव से कुछ भार कम कीजिए, अन्‍यथा नाव डूब जाएगी। पुस्‍तकें पानी में फेंक दीजिए, वर्ना हम सब मारे जाएंगे।
हवेनसांग एक पुस्‍तक पलटता और उसमें ज्ञान का खजाना पाकर उसे रख देता। वह फिर दूसरी पुस्‍तक उठाता और उसमें भी उसे ज्ञान का भंडार मिलता और वह उसे भी रख देता। नाविक चिल्‍लाया, जल्‍दी कीजिए वर्ना नाव डूब जाएगी। छात्र उठा और उसने कहा आप चिंतित न हों। मैं एक भी पुस्‍तक नष्‍ट नहीं होने दूंगा। मेरे गुरू ने कहा था ये हमारी सांस्‍कृतिक विरासत हैं। चिंता मत कीजिए, नाव से भार भी कम हो जाएगा और हमारी सांस्‍कृतिक विरासत भी बच जाएगी। वह छात्र छप से उफनती नदी में कूद गया। नदी उसे लील गई, लेकिन हवेनसांग के लिए ज्ञान का खजाना वह बचा गया।
यह भारत था, जहां ज्ञान के लिए, अपनी सांस्‍कृतिक विरासत के लिए मरने की चाह थी। आज हम पुस्‍तक पढने से कतराते हैं, अपने गौरवपूर्ण इतिहास में हमारी रुचि नहीं होती है, ज्ञान हासिल करने की जगह अधकचरी जानकारी वाला लिंक मांगते फिरते हैं, वामपंथियों ने हमारे इतिहास को नष्‍ट किया, लेकिन हमारी अंदर पीडा उत्‍पन्‍न नहीं होती।
जब ऑक्‍सफोर्ड विवि शुरू भी नहीं हुआ था, उस वक्‍त बख्तियार खिलजी नामक एक दुष्‍ट हमारे नालंदा विव को मिटा चुका था। हमने दुनिया को सबसे पहले ज्ञान दिया। लेकिन जिस तरह से पहले मुस्लिम आक्रांताओं ने हमारे तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला विवि को नष्‍ट किया और बाद में अंग्रेजों ने हमारी पुस्‍तकों को चुरा चुरा कर अपने यहां पुनर्जागरण का गीत गाया-- वह सब हमारे देश के नागरिकों की ज्ञान के प्रति उदासीनता के कारण ही हुआ।
भारत के जिस गुप्‍त काल को स्‍वर्ण काल कहा जाता है, उसी समय कालिदास, वराहमिहिर, आर्यभटट, वात्‍स्‍यायन जैसे ज्ञानी हुए। हम केवल स्‍वर्ण इतिइास की रट लगाते हैं, लेकिन उसे स्‍थापित करने के लिए पुस्‍तकों से दोस्‍ती नहीं करते...। हमने अपने पूर्वजों को लज्जित किया है और हम सीना तान कर खुद को भारतीय कहते हैं। वास्‍तव में हम कब के मुर्दा कौम बन चुके हैं। नालंदा के उस ब्रहमचारी की आत्‍मा यदि कहीं होगी तो हमें देखकर रो रही होगी।
=======================
कुछ रोचक जानकारी क्या आपको पता है ?
1. 📚 चीनी को जब चोट पर लगाया जाता है, दर्द तुरंत कम हो जाता है...
2. 📚 जरूरत से ज्यादा टेंशन आपके दिमाग को कुछ समय के लिए बंद कर सकती है...
3.📚 92% लोग सिर्फ हस देते हैं जब उन्हे सामने वाले की बात समझ नही आती...
4.📚 बतक अपने आधे दिमाग को सुला सकती हैंजबकि उनका आधा दिमाग जगा रहता....
5.📚 कोई भी अपने आप को सांस रोककर नही मार सकता...
6.📚 स्टडी के अनुसार : होशियार लोग ज्यादा तर अपने आप से बातें करते हैं...
7.📚 सुबह एक कप चाय की बजाए एक गिलास ठंडा पानी आपकी नींद जल्दी खोल देता है...
8.📚 जुराब पहन कर सोने वाले लोग रात को बहुत कम बार जागते हैं या बिल्कुल नही जागते...
9.📚 फेसबुक बनाने वाले मार्क जुकरबर्ग के पास कोई कालेज डिगरी नही है...
10.📚 आपका दिमाग एक भी चेहरा अपने आप नही बना सकता आप जो भी चेहरे सपनों में देखते हैं वो जिदंगी में कभी ना कभी आपके द्वारा देखे जा चुके होते हैं...
11.📚 अगर कोई आप की तरफ घूर रहा हो तो आप को खुद एहसास हो जाता है चाहे आप नींद में ही क्यों ना हो...
12.📚 दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला पासवर्ड 123456 है.....
13.📚 85% लोग सोने से पहले वो सब सोचते हैं जो वो अपनी जिंदगी में करना चाहते हैं...
14.📚 खुश रहने वालों की बजाए परेशान रहने वाले लोग ज्यादा पैसे खर्च करते हैं...
15.📚 माँ अपने बच्चे के भार का तकरीबन सही अदांजा लगा सकती है जबकि बाप उसकी लम्बाई का...
16.📚 पढना और सपने लेना हमारे दिमाग के अलग-अलग भागों की क्रिया है इसी लिए हम सपने में पढ नही पाते...
17.📚 अगर एक चींटी का आकार एक आदमी के बराबर हो तो वो कार से दुगुनी तेजी से दौडेगी...
18.📚 आप सोचना बंद नही कर सकते.....
19.📚 चींटीयाँ कभी नही सोती...
20.📚 हाथी ही एक एसा जानवर है जो कूद नही सकता...
21.📚 जीभ हमारे शरीर की सबसे मजबूत मासपेशी है...
22.📚 नील आर्मस्ट्रांग ने चन्द्रमा पर अपना बायां पाँव पहलेरखा था उस समय उसका दिल 1 मिनट में 156 बार धडक रहा था...
23.📚 पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण बल के कारण पर्वतों का 15,000मीटर से ऊँचा होना संभव नही है...
23.📚 शहद हजारों सालों तक खराब नही होता..
24.📚 समुंद्री केकडे का दिल उसके सिर में होता है...
25.📚 कुछ कीडे भोजन ना मिलने पर खुद को ही खा जाते है....
26.📚 छींकते वक्त दिल की धडकन 1 मिली सेकेंड के लिए रूक जाती है...
27.📚 लगातार 11 दिन से अधिक जागना असंभव है...
28.📚 हमारे शरीर में इतना लोहा होता है कि उससे 1 इंच लंबी कील बनाई जा सकती है.....
29.📚 बिल गेट्स 1 सेकेंड में करीब 12,000 रूपए कमाते हैं...
30.📚 आप को कभी भी ये याद नही रहेगा कि आपका सपना कहां से शुरू हुआ था...
31.📚 हर सेकेंड 100 बार आसमानी बिजली धरती पर गिरती है...
32.📚 कंगारू उल्टा नही चल सकते...
33.📚 इंटरनेट पर 80% ट्रैफिक सर्च इंजन से आती है...
34.📚 एक गिलहरी की उमर,, 9 साल होती है...
35.📚 हमारे हर रोज 200 बाल झडते हैं...
36.📚 हमारा बांया पांव हमारे दांये पांव से बडा होता हैं...
37.📚 गिलहरी का एक दांत हमेशा बढता रहता है....
38.📚 दुनिया के 100 सबसे अमीर आदमी एक साल में इतना कमा लेते हैं जिससे दुनिया
की गरीबी 4 बार खत्म की जा सकती है...
39.📚 एक शुतुरमुर्ग की आँखे उसके दिमाग से बडी होती है...
40.📚 चमगादड गुफा से निकलकर हमेशा बांई तरफ मुडती है...
41.📚 ऊँट के दूध की दही नही बन सकता...
42.📚 एक काॅकरोच सिर कटने के बाद भी कई दिन तक जिवित रह सकता है...
43.📚 कोका कोला का असली रंग हरा था...
44.📚 लाइटर का अविष्कार माचिस से पहले हुआ था...
45.📚 रूपए कागज से नहीं बल्कि कपास से बनते है...
46.📚 स्त्रियों की कमीज के बटन बाईं तरफ जबकि पुरूषों की कमीजके बटन दाईं तरफ होते हैं...
47.📚 मनुष्य के दिमाग में 80% पानी होता है.
48.📚 मनुष्य का खून 21 दिन तक स्टोर किया जा सकता है...
49.📚 फिंगर प्रिंट की तरह मनुष्य की जीभ के निशान भी अलग-अलग होते हैं..
=================================
क्या आप भारत के ऋषियों का योगबल के बारे मे निम्न बातें जानते हैं ?
1 वेदव्यास जी तीनो कालों को एक ही समय मे देख सकते थे 
2 अगत्स्य ऋषि विंध्याचल पर्वत के गुरु थे और एक बार विंध्याचल पर्वत हिमालय से भी उंचा होगया तब अगत्स्य ऋषि दक्कन की तरफ गये और अपने गुरु के चरण छूने के नीचे झुके ऋषि ने उन्हे तब तक झुके रहने का आदेश दिया जब तक की वो वापस उत्तर की तरफ न जाएं अगत्स्य ऋषि कभी वापस उतर की तरफ नहीं आये और विंध्य पर्वत तब से आज तक झुका हुआ खड़ा है
3 विश्वामित्र जी ने अपने योगबल से भगवान राम के पूर्वज महाराज सत्यवर्त को शरीर समेत सवर्ग भेजने का पर्यास किया इन्द्र ने उन्हे स्वर्ग आने नहीं दिया और ऋषि ने उन्हे नीचे नहीं आने दिया
४ शुक मुनि ने १४ वर्ष की आयु मे १४०० वर्ष के चेले मुचकाण्द को ज्ञान दिया
५ योगी गोरख नाथ ८४ सिद्धियों के जानकार थे और अपनी आत्मा को शरीर से अलग कर आवागमन की शक्ति मे पारंगत थे
6 आदि शंकराचार्य ने ६ वर्ष की आयु मे शास्त्रार्थ मे सभी विद्वानो को परास्त कर दिया था
७ स्वामी दयानंद जी ने वेदों की महता को दुनिया के सामने दोबारा स्थापित किया
८ स्वामी विवेकानंद जी के गुरु राम कृष्ण परमहंस मा महाकाली के साक्षात दर्शन किया करते थे
९ अगस्त्य ऋषि ने एक बार समस्त सागर के जल को अपने योग बल द्वारा पी लिया था
१० स्वामी विवेकानंद जी जब विश्व धर्म संसद मे बोले तो सभी दाँतो तले उंगलिया दबाते रह गये

==============================








No comments:

Post a Comment