Friday 17 April 2015

संघ के प्रचारक रहे सुनील जोशी की हत्या में
दिग्विजय सिंह शामिल :साध्वी प्रज्ञा सिंह
नवभारत टाइम्स
इंदौर।। मालेगांव बम विस्फोट मामले में जेल में बंद
साध्वी प्रज्ञा सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के
प्रचारक रहे सुनील जोशी की हत्या कराने में कांग्रेस
महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय
सिंह के शामिल होने का आरोप लगाया।
सुनील जोशी हत्याकांड की कथित आरोपी प्रज्ञा
सिंह को सोमवार को देवास की एक अदालत में पेश
किया गया था। कोर्ट ने प्रज्ञा सिंह का तबियत
बहुत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने के आदेश दिए
थे। इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किए जाने के बाद
मंगलवार सुबह मुबंई के लिए रवाना होने से पहले
पत्रकारों से सवाल के जवाब में प्रज्ञा सिंह ने
दिग्विजय पर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि
दिग्विजय ने ही सुनील जोशी की हत्या कराई है।
उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप
लगाते हुए यह कहा कि महाराजा यशवंतराव अस्पताल
के डॉक्टरों ने उनकी सही जांच नहीं करके उन्हें पूरी
तरह से स्वस्थ घोषित कर दिया है।
प्रज्ञा सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से
नकारते हुए कहा, 'वह एक साध्वी हैं और हत्या जैसा
कृत्य नहीं कर सकती हैं। वह देश के लिए जीना मरना
चाहती हैं।' उन्होंने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पर
पूरा विश्वास जताया।

No comments:

Post a Comment