Thursday 12 June 2014

द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया जो देती है चीन की दीवार को टक्कर

दुनिया की सबसे लंबी दीवार ग्रेट वाल ऑफ चाइना के बारे में सुना गया है। लेकिन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार के बारे में बहुत कम लोगों ने सुना है। यह किसी दूसरे देश में नहीं, बल्कि भारत के राजस्थान राज्य में स्थित कुंभलगढ़ किले की दीवार है। यह 'ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया' है। उदयपुर से 64 किमी की दूर स्थित इस किले का निर्माण महाराणा कुम्भा ने 15 वीं शताब्दी में करवाया था। किले के घेरे की लंबाई 36 किमी है और यही फैक्ट इसे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार की श्रेणी में रखता है।

इस दीवार की मोटाई इतनी है कि उस पर 10 घोड़े एक साथ दौड़ सकते हैं। राजस्थान की भूमि ने अनेक वीर सपूतों को जन्म दिया है। यहां पग पग पर वीरों के अद्मय साहस और पराक्रम की कहानियां हैं। इन वीरों की तहर यहां के किले भी बहुत मशहूर हैं।

No comments:

Post a Comment