Thursday 3 April 2014

आम की गुठली दवा का काम करेगी ...


आम की गुठली फेंके नहीं, ऐसे करेंगे यूज तो ये दवा का काम करेगी ...
आम सबसे टेस्टी फल होने के साथ ही अनेक गुणों से भरपूर है। इसीलिए आम को फलों का राजा कहते हैं, लेकिन इसे राजा की पदवी यूं ही नहीं मिली है। खाने में तो यह लाजवाब है ही गुणों में भी बेमिसाल है।
कालिदास ने इसका गुणगान किया है और शतपथ ब्राह्मण में इसका उल्लेख मिलता है। वेदों में आम को विलास का प्रतीक कहा गया है। आम ही नहीं इसके छिलके, गुठली व रस भी बहुत उपयोगी है तो आइए जानते हैं कैसे करें आम से रोगों का उपचार .....
- आम की गुठली के भीतर की गिरी और हरड़ को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इस चूर्ण को दूध के साथ मिलाएं। इस लेप को मस्तक पर लगाने से सर दर्द खत्म हो जाता है।
- आम की गुठली के भीतरी गिरी को सुखाकर बारीक चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को पानी के साथ लेने से स्त्रियों का प्रदर रोग दूर होता है।
- आम के 60 ग्राम रस में 20 ग्राम दही और 5 ग्राम अदरक का रस मिलाएं। इसे दिन में दो-तीन बार सेवन करें। अतिसार की समस्या खत्म हो जाएगी।
- आम के पेड़ पर लगे बौर को एरण्ड के तेल में देर तक पकाएं, जब बौर जल जाएं तो तेल को छानकर बूंद-बूंद कान में डालें। कान का दर्द ठीक हो जाएगा।
- आम के रस में शहद मिलाकर लेने से प्लीहा वृद्धि की समस्या खत्म हो जाती है।
- आम का रस 200 ग्राम, अदरक का रस 10 ग्राम और दूध 250 ग्राम मिलाकर पीने से शारीरिक व मानसिक कमजोरी दूर हो जाती है। साथ ही, याददाश्त बढ़ती है।

No comments:

Post a Comment