Friday 31 January 2014

- समुद्र में मालवाहक जहाजों से अक्सर तेल के रिसाव रोकने और पानी में फैले तेल को वापस जहाज में लाने की तकनीक

- समुद्र में मालवाहक जहाजों से अक्सर तेल के रिसाव से न केवल पानी प्रदूषित हो जाता है, बल्कि जलचर प्राणियों के लिए भी खतरा पैदा हो जाता है। 
- पानी में तेल रिसाव होने से वह समुद्र की सतह पर जम जाता है। इससे पानी के भीतर सूर्य का प्रकाश और ऑक्सीजन पहुंचने में दिक्कत पेश आती है। इससे जलीय जीवन प्रभावित हो जाता है, कई प्राणियों की तो मौत भी हो जाती है। 

- लेकिन अब फिक्र करने की जरूरत नहीं है। मालवाहक जहाज से तेल का रिसाव रोकने और पानी में फैले तेल को वापस जहाज में लाने की तकनीक ढूंढ़ निकाली है नागपुर के कमला नेहरू महाविद्यालय में अध्ययनरत बीएससी प्रथम वर्ष की नर्मदा लक्ष्मण पराते और उनके साथियों ने।
- मालवाहक जहाज में एक सर्किट लगाया गया है। जिसके चलते जैसे ही जहाज से तेल का रिसाव शुरू होगा, पहले अलार्म बजेगा। सर्किट टूट जाएगा और मशीन चालू हो जाएगी।
- इसके चालू होते ही कुछ ही सेकंड में लीकेज रुक जाएगी और तेल का रिसना बंद हो जाएगा।
- जहाज में एक डिस्क लगाई जा सकती है। यह एल्युमीनियम फॉइल की बनी होगी। पानी की लहरों के कारण तेल एल्युमीनियम फॉइल की ओर खिंच जाता है।
- यदि पानी की सतह पर पुराना तेल फैला हो तो वह भी यह सोख सकता है। इस तेल को परिष्कृत करके दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment