Saturday 18 May 2013

वैदिक कालीन राष्ट्रगान कहा जाता है।


वैदिक राष्ट्रगान (संस्कृत:राष्ट्राभिवर्द्धन मन्त्र) शुक्ल यजुर्वेद के २२वें अध्याय में मन्त्र संख्या २२ में वर्णित एक प्रार्थना है जिसे वैदिक कालीन राष्ट्रगान कहा जाता है।

यह प्रार्थना यज्ञों में स्वस्ति मंगल के रुप में गाई जाती है। इसमें राष्ट्र के विभिन्न घटकों के सुख-समृद्धि की कामना की गयी है। वेदों में राष्ट्र के कल्याण सम्बन्धी अनेक प्रार्थनायें हैं। वैदिक राष्ट्र चिन्तन का यह एक उदाहरण मात्र है। यह प्रार्थना राष्ट्र के लिये आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी उस समय थी।

वैदिक राष्ट्रगान का मन्त्र द्रष्टव्य है:-

आ ब्रह्मन्‌ ब्राह्मणो बह्मवर्चसी जायताम्‌
आ राष्ट्रे राजन्यः शूर इषव्यः अति

व्याधी महारथो जायताम्‌
दोग्ध्री धेनुर्वोढानड्वानाशुः सप्तिः
पुरंध्रिर्योषा जिष्णू रथेष्ठाः सभेयो
युवाअस्य यजमानस्य वीरो जायतां
निकामे निकामे नः पर्जन्यो वर्षतु
फलवत्यो न ओषधयः पच्यन्ताम्‌
योगक्षेमो नः कल्पताम् ॥ -- शुक्ल यजुर्वेद ; अध्याय २२, मन्त्र २२
ब्रह्मन्‌=हे महत्तम ब्रह्म !/ राष्ट्रे= राष्ट्र में / ब्राह्मणो=ज्ञानी जन / बह्मवर्चसी=बह्मतेजधारी / आ जायताम्‌ = सर्वत्र होवे //
राजन्यः=क्षत्रिय/शूर=महापराक्रमी /इषव्यः=अस्त्रशस्त्रधारी / अतिव्याधी = बहुत ताडना देनेवाला (और) महारथ: = विशाल वाहनों से युक्त / आ जायताम् = सर्वत्र होवे //
धेनु: = गौ / दोग्ध्री = खूब दूध देनेवाली (हो)//
अनड्वान् =बैल / वोढ़ा= भार वहन करनेवाला (हो)//
सप्तिः=अश्व / आशु:= शीघ्र गतिवाला हो //
योषा = महिला / पुरंध्रि:= बहुत गुणों को धारण करने वाली (हो)//
अस्य = इस / यजमानस्य = यजमान का (=राष्ट्रिय व्यक्ति का) / युवा=जवान सन्तान / जिष्णु: = जयशील / रथेष्ठा:=उत्तम वाहनों का स्वामी (और)/ वीर:=पराक्रमी / आ जायताम्‌ = सर्वत्र होवे //
नः=हमारे लिए / ओषधय: = अन्न और वृक्ष आदि / फलवत्यः=फलों से युक्त (हो कर)/ पच्यन्ताम् = (यथासमय) पकें //
नः = हमारा / योगक्षेमः = अप्राप्त की प्राप्ति और प्राप्त की रक्षा का कार्य / कल्पताम् = सिद्ध होवे 

No comments:

Post a Comment